मंदसौर कॉलेज ग्राउंड का पटाखा मार्केट खत्म, लेकिन पीछे छोड़ गया गंदगी का अंबार! जगह-जगह बिखरा कचरा और शराब की बोतलें, सुबह घूमने आने वाले लोगों व खिलाड़ियों का जीना हुआ मुहाल! आखिर नगर पालिका की सफाई व्यवस्था कहां गायब है?
मंदसौर के कॉलेज ग्राउंड में दीपावली के अवसर पर लगे पटाखा मार्केट के बाद अब मैदान में गंदगी और कचरे का अंबार नजर आ रहा है। जगह-जगह कचरा बिखरा पड़ा है, तो वहीं शराब की खाली बोतलें भी मैदान में पड़ी हुई दिखाई दे रही हैं।
जिम्मेदार नगर पालिका के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर तत्काल सफाई करवानी चाहिए, ताकि सुबह सैर करने आने वाले लोगों और खिलाड़ियों को गंदगी के बीच अभ्यास करने के लिए मजबूर न होना पड़...!