पोड़ैयाहाट: सिंघेश्वर नाथ धाम शिवनगर में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन जारी
सिंघेश्वर नाथ धाम शिवनगर में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन जारी है।इस दौरान आसपास के दर्जनों गांव के हजारों नर नारी भक्ति रस में गोते लगा रहे हैं। कानून व्यवस्था कायम रखने को ले पोड़ैयाहाट थाना की पुलिस भी वहां मुस्तैद है।जिला परिषद सदस्य के मुताबिक भक्ति का यह महासंगम सोमवार तक जारी रहेगा।