कामां: कामां क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों को लेकर निकला फ्लैग मार्च
पंचायतीराज चुनाव-2026 एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एएसपी दिनेश यादव के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में पुलिस जाप्ता शामिल रहा। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। सोमवार शाम 7 बजे तक निकाला फ्लैग मार्च।