गया जी। 26 अगस्त 2026
☕ #CoffeeWithDM | युवा सोच, प्रशासन से संवाद और गया के विकास की नई दिशा
गया जी में #coffeewithdm के तीसरे सत्र में विद्यार्थियों ने जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभांकर जी के साथ खुलकर संवाद किया और शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी नवाचार, रोजगार एवं उद्यमिता, नागरिक सुविधाओं तथा प्रशासन–जन संवाद को बेहतर बनाने से जुड़े अपने विचार और सुझाव साझा किए।
🌟 इस सत्र की खास प्रतिभागी रहीं Mahi Kumari—PM SHRI केंद्रीय विद्यालय संख्या-1, गया जी की पूर्व छात्रा, 12वीं में 99.8% अंक प्राप्त कर National Topper 2025-26 (AIR-2) रहीं और वर्तमान में BHU में B.Com (Hons.) की छात्रा हैं। सिविल सेवा में जाकर समाज की सेवा करने का लक्ष्य रखने वाली माही ने गया शहर में अतिक्रमण, ट्रैफिक, सड़क रखरखाव, स्वच्छता एवं जन शिकायत प्रणाली को बेहतर बनाने के साथ युवाओं में स्टार्टअप योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के सुझाव दिए।
जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों के रचनात्मक सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी जिले के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण है। प्राप्त व्यवहारिक सुझावों पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी और युवाओं को विकास की प्रक्रिया से निरंतर जोड़ा जाएगा।
📅 #CoffeeWithDM का आयोजन अब हर बुधवार एवं शनिवार को किया जाएगा। इच्छुक युवा अपने सुझाव जिला प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं।
क्योंकि जब युवा सोच प्रशासन से जुड़ती है, तो विकास की दिशा और मजबूत होती है। 🌱
To apply login to: www.gaya.nic or https://Tinyurl.com/DMgaya
CMO Bihar Samrat Choudhary Home Department, Govt. of Bihar Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India MyGovIndia DD News Bihar
#CoffeeWithDM #gayabihar #youthdevelopment #PolicyChange #BiharGovernment #changemakers
29 views | Gaya, Bihar | Aug 26, 2026