शाजापुर: इंदिरा नगर निवासी महिला के साथ बहू और बेटे ने की मारपीट महिला थाने में नए कानून भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज
नए कानून लागू होते ही शाजापुर के महिला थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत पहला प्रकरण भी दर्ज हो गया। जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर निवासी शकुंतला राठौर ने महिला थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे बेटे और बहू ने मेरे साथ गाली गलौज और मारपीट की है।पीड़िता की शिकायत महिला के बेटे सतीश और बहू माया पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।