शाजापुर: 6 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम रोजगार एवं रोजगार सचिवों ने 6 सूत्री मांगों को लेकर जिला पंचायत कार्यालय में सोंपा ज्ञापन
ग्राम रोजगार सहायक एवं रोजगार सचिव संगठन जिला इकाई शाजापुर ने सोमवार को न्यायालय के द्वारा जिले के बहाल किए गए ग्राम रोजगार सहायकों को कर्तव्य स्थल पर काम करने के तत्काल आदेश लागू करने सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पंचायत कार्यालय में कलेक्टर के नाम एडिशनल CEO को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सहायक और रोजगार सचिव मौजूद थे।