शाजापुर: BKSN पीजी कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम की हुई शुरुआत, प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन कॉलेज में उच्च शिक्षा विभाग की नई पहल दीक्षारंभ का शुभारंभ बीकेएएन कॉलेज में सोमवार को शुभारम्भ हुआ।कॉलेज के प्रवेश द्वार पर स्नातक के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का कॉलेज स्टाफ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में योजनाओं महाविद्यालय के कल्चर के बारे में विद्यार्थियों को संपूर्ण जानकारी दी।