शाजापुर: BKSN कॉलेज में चल रही विक्रम विश्वविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं हुई समाप्त
BKSN कॉलेज में विक्रम विश्वविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित की जा रही थी जो सोमवार को समाप्त हो गई ।आखिरी दिन पर्सनालिटी डेवलपमेंट का प्रश्न पत्र हुआ, जिसमें बीएससी प्रथम वर्ष के करीब 55 विद्यार्थी शामिल हुए ।कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार बीएससी प्रथम वर्ष के प्रश्न पत्र के साथ ही बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं समाप्त हो गई है ।