शाजापुर: लालघाटी थाना परिसर में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, लागू हुए नए कानून की दी गई जानकारी
लालघाटी थाना पुलिस ने नवीन अपराध कानून 2023 को लेकर थाना परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडीपीओ प्रदीप श्रीवास्तव ने नवीन संशोधित कानून को लेकर कार्यक्रम में आए लोगों को विस्तार से जानकारी दी। एडीपीओ प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कहा कि पूर्व के आईपीसी, सीआरपीसी, तथा एविडेंस एक्ट में मूलभूत परिवर्तन किया गया है।