लालगंज: राजापुर में आयोजित पालनहार कार्यक्रम के दौरान अनुप्रिया पटेल ने कहा- खेलकूद और पढ़ाई में संतुलन से निखरेगा भविष्य
लालगंज के राजापुर में स्थित संत श्री आत्माराम पब्लिक स्कूल में रविवार दोपहर बाद 2:00 बजे आयोजित पालनहार कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा ही उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने छात्रों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने और पढ़ाई के साथ खेलकूद को जीवन का हिस्सा बनाने की नसीहत दी।