उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर में रात 11 बजे से NSG कमांडो करेंगे मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था परखेंगे 150 जवान 🚨🛡️🕉️
श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ व अभेद्य बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), मुंबई की टीम द्वारा आज रात 11:00 बजे से देर रात 2:00 बजे तक विशेष मॉक ड्रिल की जाएगी। महाकाल महालोक स्थित मानसरोवर क्षेत्र से त्रिनेत्र कंट्रोल रूम के मध्य आयोजित होने वाले इस अभ्यास में एनएसजी के लगभग 150 कमांडो शामिल होंगे। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आपातकालीन परिस्थिति में सुरक्षा एजेंसियों के त्वरित समन्वय, रिस्पांस टाइम और आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल की प्रभावशीलता का परीक्षण व आकलन करना है।
#UjjainNews #MahakalMandir #NSGMockDrill #UjjainSecurity #MahakalMahalok