उज्जैन: सिंहस्थ मेला क्षेत्र में कंक्रीट सड़कों का निर्माण तेज, ट्रैफिक से बचने रात में चल रहा भारी मशीनों से काम
सिंहस्थ महापर्व 2028 के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग (PWD) के सिंहस्थ डिवीजन द्वारा मेला क्षेत्र में पक्की सीमेंट-कंक्रीट सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। मानसून समाप्ति और फसलों की कटाई पूरी होते ही कार्यपालन यंत्री प्रफुल्ल जैन व एसडीओ समीक्षा शुक्ला की टीम द्वारा दिन-रात काम कराया जा रहा है, जिसमें ट्रैफिक दबाव से बचने के लिए रात में भारी मशीनों से कंक्रीट सड़कों की ढलाई की जा रही है। जुलाई 2027 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के लक्ष्य के तहत संभागायुक्त आशीष सिंह व कलेक्टर रोशन कुमार सिंह लगातार कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।
#UjjainNews #Simhastha2028 #PWDInfrastructure #RoadConstruction #DevelopmentUpdate