उज्जैन: सिंहस्थ कार्यों में लापरवाही पर कमिश्नर सख्त, मंछामन मल्टी-इंदौर रोड सड़क ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश 🏗️🚧📋
संभागायुक्त आशीष सिंह ने सिंहस्थ-2028 के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान मंछामन मल्टी से इंदौर रोड तक सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा की उपस्थिति में कमिश्नर ने हरसिद्धि से रामघाट मार्ग को मार्च 2027 तक पूर्ण करने, सदावल व सुरासा एसटीपी प्लांट कार्यों की गति बढ़ाने तथा वाटर सप्लाई स्कीम के कार्यों को जीआईएस मैप पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
#UjjainNews #Simhastha2028 #AshishSingh #DevelopmentReview #SmartCityUjjain