उज्जैन: प्रशासनिक भवन निर्माण की जद में आई माधवनगर थाना बिल्डिंग, अस्थायी रूप से अजाक थाने में शिफ्ट 🏢🚓🚨
उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम के सामने बन रहे आधुनिक संयुक्त प्रशासनिक भवन के दायरे में आने के कारण करीब 25 साल पुरानी माधवनगर थाने की बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा है। इसके चलते थाने को फ्रीगंज में एसपी कार्यालय के समीप स्थित अजाक थाने की बिल्डिंग में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है, जबकि अजाक थाना महिला थाने की ऊपरी मंजिल पर संचालित होगा। बाद में पुराने अस्तबल की भूमि पर माधवनगर थाने का नया भवन तैयार किया जाएगा।
#UjjainNews #MadhavnagarThana #PoliceStationShift #AdministrativeBuilding #UjjainPolice