बहेड़ी: मिर्जापुर के रंजीत गांव के पास बारिश के दौरान खड़े सिमरा निवासी युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, दर्दनाक मौत
बहेड़ी थाना क्षेत्र के मिर्ज़ा पुर रंजीत गांव के पास आज 15 जून सुबह करीब साढ़े सात बजे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी फरदीन अंसारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताता जा रहा है कि फरदीन अंसारी अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहा था, तभी अचानक बारिश आ गई बारिश से बचने के लिए रुका तभी बिजली गिरने से मौत हो गई।