बहेड़ी: देवरनियाँ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देवरनियां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स के मुताबिक उसकी बेटी बरेली के ही एक इंस्टिट्यूट में एएनएम की पढ़ाई कर रही है।शख्स का कहना है कि बेटी फीस जमा करने को चार जून सुबह करीब दस बजे घर से निकली थी और देवरनियां स्थित एटीएम से दस हजार रुपए निकाले थे। आरोप है कि वहीं से पुणे के एक गांव का रहने वाला रितिक शर्मा बहला फुसलाकर ले गया।