*त्योहारों और यातायात माह को लेकर एसपी बस्ती ने निकाला पैदल मार्च, बाजारों में बढ़ाई सुरक्षा* आगामी त्योहारों तथा यातायात माह नवंबर के सुचारू संचालन व जन-जागरूकता के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह* द्वारा भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया।
जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 01 नवंबर 2026
एसपी बस्ती ओमवीर सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, सहायक पुलिस अधीक्षक सदर, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक यातायात व भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइन से होते हुए बड़ेवन तक पैदल मार्च निकाला।
इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित किया गया तथा यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। एसपी श्री ओमवीर सिंह ने बताया कि आज जनपद में यातायात माह का शुभारंभ करते हुए आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं व असमय मौतों को कम करना है।
धनतेरस से लेकर छठ पर्व तक बाजारों में भारी भीड़ और आवागमन को देखते हुए पुलिस ने बाजारों, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर से लेकर ग्रामीण कस्बों तक लगातार पैदल गश्त की जा रही है, ताकि व्यापारियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया जा सके। गश्त के दौरान नागरिकों से त्योहारों के नाम पर अवैध वसूली या चंदा, मनबढ़ व जुआरी किस्म के लोगों की शिकायतों के बारे में जानकारी ली जा रही है ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके।
सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को पुख्ता करने के लिए सड़क किनारे स्थित वित्तीय संस्थानों, पेट्रोल पंपों, बैंकों और बड़े शोरूम्स के संचालकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने परिसरों के साथ-साथ कम से कम एक-दो कैमरे सड़क की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी समर्पित करें, जिससे किसी घटना पर अपराधियों की पहचान आसानी से हो सके।
*एसपी ओमवीर सिंह की पहल को लेकर -*
त्योहारों के मद्देनजर एसपी बस्ती का खुद सड़क पर उतरकर पैदल मार्च करना पुलिसिंग का मानवीय चेहरा दिखाता है। इससे आम जनता में सुरक्षा का भाव बढ़ा है और व्यापारियों का भरोसा मजबूत हुआ है। यातायात माह के पहले दिन से ही एसपी का सख्त और जागरूकता भरा संदेश है कि बस्ती में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी, लेकिन पहले समझाया जाएगा। उनकी अगुवाई में बस्ती पुलिस शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए पूरी तरह कटिबद्ध नजर आ रही है। Basti Police
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 2, 2026