ईसागढ़ में जन कल्याण शिविर आयोजित
--
शासन के निर्देशानुसार जिले में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद पंचायत ईसागढ़ प्रांगण में चंदेरी विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुंवशी के मुख्य आतिथ्य में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्जलन एवं पूजा अर्चना कर किया गया।
शिविर मे मुख्य अतिथि श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने कहा कि शासन हर व्यक्ति को जन्म से लेकर हर परिस्थिति में योजना का लाभ दे रही है, यही कारण है कि अब सड़क,बिजली,स्कूल,आवास,राशन सहज उपलब्ध हो रहा है। शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही कर लंबित प्रकरणों का समाधान किया गया जो एक उपलब्धि के रूप में शिविर को सार्थकता प्रदान कर रहा है।
शिविर में नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही आमजन की समस्याओं का अधिकारियों द्वारा निराकरण कराया गया। शिविर में हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ का वितरण किया गया।
शिविर के दौरान राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंतर्गत 20 स्व सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों हेतु 62 लाख रुपए की राशि के स्वीकृति पत्र प्रदाय किए गए। संबल अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि 10 प्रकरणों की 24 लाख का हित लाभ वितरण किया गया। राजस्व विभाग अंतर्गत नामांतरण;बंटवारे,बीपीएल के 7 प्रकरणों का निराकरण शिविर के दौरान किया गया।शिविर में राजस्व,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,उद्यानकी, स्वास्थ्य,शिक्षा,महिला एव बाल विकास विभाग,एनआरएलएम,आदिम जाति कल्याण विभाग के विभागीय अधिकारी सहित योजना प्रभारी उपस्थित हुए।
शिविर में सांसद प्रतिनिधि श्री हरिसिंह रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री वीरेंद्र सिंह यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ईसागढ श्री ए.पी.प्रजापति,नगर परिषद ईसागढ उपाध्यक्ष श्री गोविंद सोनी उपस्थित रहे। शिविर में अतिथियों को पर्यावरणीय स्वच्छता के संदेश के साथ एक-एक पौधा भेंट किया। जिसको पेड़ बनाने का दायित्व स्व सहायता समूह की सीडमनी व रिवाल्विंग फण्ड प्राप्तकर्ता महिलाओं के द्वारा लिया गया,उद्यानकी अधिकारी भागचन्द जाटव ने पौधे भेंट किए एवं एपीओ मनरेगा ने मां की बगिया अंतर्गत पौधारोपण की जानकारी प्रदान की,शिविर में मंच संचालन सतपाल सिंह जाट ने किया ,पूरन कुशवाह सीएमओ नगर परिषद ईसागढ ने आभार व्यक्त किया।
#ashoknagar