कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 319 आवेदकों की समस्याएं
--
जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों से आए आवेदकों की समस्याओं को सुना एवं आवेदकों से प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा समयबद्ध रूप से हर संभव निराकरण किये जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आवेदकों से विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनसुनवाई में ग्राम रतवास निवासी चंदन यादव द्वारा सीमांकन कराये जाने,पिपरई निवासी मदर कटारिया द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम बासखेडी निवासी छोटू आदिवासी द्वारा बिजली कनेक्शन कराये जाने,ग्राम झागर बमुरिया निवासी छोटू आदिवासी द्वारा दिव्यांग पेंशन दिलाये जाने,ग्राम झागर बमुरिया निवासी रागनी आदिवासी द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने,शाढौरा निवासी भरोसा द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने,ग्राम ठेका निवासी चंद्रभान यादव द्वारा राशन पात्रता पर्ची दिलाये जाने,ग्राम बंदी निवासी उमाबाई द्वारा बांटाकन कराये जाने,ग्राम ढुडेर निवासी कल्याण यादव द्वारा संबल कार्ड बनवाये जाने,ग्राम कैथन निवासी विहारी लाल पाल द्वारा सीमांकन कराये जाने संबंधी अन्य आवेदन आवेदकों से प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपरकलेक्टर श्री डी.एन.सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री बृजविहारीलाल श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री भारतेन्दु यादव सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#JanSunwai
#ashoknagar