Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक -16 जून 2026 *शा.लॉ कॉलेज में जनभागीदारी समिति द्वारा विभिन्न मदों में की गई 6962 ₹ की फीस वृद्धि के खिलाफ... संयुक्त कलेक्टेर को सौंपा ज्ञापन*। अशोकनगर - लॉ कॉलेज में जनभागिदारि समिति के द्वारा की गई ₹6962 की फीस बृद्धि के खिलाफ ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ओर्गनाईजेशन (AIDSO) ने विरोध कर संयुक्त कलेक्टेर को दिया ज्ञापन। ज्ञापन के मध्यम् से नेहरू पीजी कॉलेज इकाई सचिव शिशुपाल ने बताया की अभी वर्तमान मे लॉ कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया चल रही हैं, लेकिन इस सत्र - 2026-27 में शासकीय लॉ कॉलेज की जनभागीदारी समिति द्वारा विभिन्न मदों में ₹6962 की भारी फीस वृद्धि की गई है। सत्र 2023 - 24 में लॉ कॉलेज की फीस ₹ 5349 थी। सत्र - 2026 - 27 में फीस में वृद्धि कर के ₹12311 कर दी गई है। आगे कहा लॉ कॉलेज में की गई यह फीस वृद्धि छात्र विरोधी एवं शिक्षा विरोधी कदम है। सरकारी शिक्षण संस्थानों का उद्देश्य छात्रों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना होना चाहिए, किंतु जनभागीदारी के नाम पर लगातार फीस बढ़ाकर शिक्षा को आम विद्यार्थियों की पहुंच से दूर किया जा रहा है। अधिकांश छात्र निम्न-मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं। ऐसे परिवारों के लिए हजारों रुपये की अतिरिक्त फीस का भार वहन करना संभव नहीं है। लॉ में सीट संकुचन की नीति के कारण बमुश्किल प्रवेश मिल पाता है लेकिन फीस वृद्धि हो जाने के कारण जो छात्र पढ़ना चाहते हैं वह पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। एक ओर सरकार सभी के लिए शिक्षा की बात करती है, वहीं दूसरी ओर लागतार सरकारी कॉलेजों में फीस वृद्धि करके छात्रों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। विभिन्न मदों के नाम पर ₹ 6962 की वृद्धि पूरी तरह अनुचित है। इससे छात्र आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर होंगे। आगे उन्होंने कहा की चारों तरफ से शिक्षा का निजीकरण, व्यापारिकरण को बड़ावा दिया जा रहा है, बल्कि शिक्षा को सर्वसुलभ बनाना चाहिए जिससे हर छात्र तक आसानी से पहुँच पाये। लेकिन हम देख रहे हैं दिन प्रतिदिन शिक्षा का व्यवसाय किया जा रहा है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा की जिलाधीश महोदय को छात्र हित में तत्काल हस्तक्षेप कर उक्त फीस वृद्धि को वापस लिया जाए। अन्यथा छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं शासन की होगी। ज्ञापन के मध्यम से निम्न मांगे की - 1.लॉ कॉलेज में जनभागीदारी समिति द्वारा विभिन्न मदों में की गई ₹6962 की फीस वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए। 2.छात्रों से लिए जाने वाले अतिरिक्त शुल्कों की जांच कर उन्हें तुरंत रोक लगाएं 3. जन भागीदारी फंड में पारदर्शी लाई जाए। 4. लॉ कॉलेज में शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टाफ की स्थाई भर्ती की जाए। द्वारा शिशुपाल (कॉलेज सचिव) 7566520240 AIDSO नेहरू पीजी कॉलेज इकाई, अशोकनगर

MORE NEWS

🚜 आखिर किसान कब तक चक्कर काटता रहेगा?
जिले में कई किसानों के खेतों के सर्वे नंबर ऑनलाइन अपडेट नहीं होने से सैकड़ों किसान परेशान हैं। जिम्मेदार अधिकारियों के पास बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही। स्थिति यह है कि किसान खाद के लिए टोकन तक बुक नहीं कर पा रहे हैं, जिससे खेती-किसानी का काम प्रभावित हो रहा है।
प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देकर किसानों को राहत दिलानी चाहिए।
Collector Ashok Nagar PRO Ashok Nagar 
#किसान_समस्या #खाद_संकट #सर्वे_नंबर #अशोकनगर #किसान_हित

🚜 आखिर किसान कब तक चक्कर काटता रहेगा? जिले में कई किसानों के खेतों के सर्वे नंबर ऑनलाइन अपडेट नहीं होने से सैकड़ों किसान परेशान हैं। जिम्मेदार अधिकारियों के पास बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही। स्थिति यह है कि किसान खाद के लिए टोकन तक बुक नहीं कर पा रहे हैं, जिससे खेती-किसानी का काम प्रभावित हो रहा है। प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देकर किसानों को राहत दिलानी चाहिए। Collector Ashok Nagar PRO Ashok Nagar #किसान_समस्या #खाद_संकट #सर्वे_नंबर #अशोकनगर #किसान_हित

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 17, 2026

ग्रामीणों के साथ मनाया बावड़ी उत्सव
--
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में तृतीय चरण में बावड़ी उत्सव में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर के तूमैन सेक्टर की  ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जुग्या द्वारा ग्राम जुग्या के नवल की बावड़ी में श्रमदान किया गया। साथ ही दीप जलाकर बावड़ी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर  जिला समन्वयक श्री बद्दी प्रसाद चौहान ने बताया कि प्राचीन बावड़ी हमारी धरोहर है इसको ग्रामीण ही संरक्षित कर सकते हैं। विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव ने बताया विकासखंड में प्राचीन बावड़ियों को श्रमदान कर उनको संरक्षित किया जा रहा है। इस उत्सव में समिति अध्यक्ष श्री नरेंद्र बंजारा,सचिव कृष्णा बाई कुशवाह,सदस्य कल्लू कुशवाह, लल्लू कुशवाह, अरुण, संजीव,जयनारायण,गोविंद सिंह, नबल सिंह, माखन, भागवत, धनपाल,देवेंद्र,अमित कुशवाह,भारत सिंह, गोविंद,तारा बाई,गोपाल सिंह,अमर सिंह सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।
#ashoknagar

ग्रामीणों के साथ मनाया बावड़ी उत्सव -- जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में तृतीय चरण में बावड़ी उत्सव में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर के तूमैन सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जुग्या द्वारा ग्राम जुग्या के नवल की बावड़ी में श्रमदान किया गया। साथ ही दीप जलाकर बावड़ी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री बद्दी प्रसाद चौहान ने बताया कि प्राचीन बावड़ी हमारी धरोहर है इसको ग्रामीण ही संरक्षित कर सकते हैं। विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव ने बताया विकासखंड में प्राचीन बावड़ियों को श्रमदान कर उनको संरक्षित किया जा रहा है। इस उत्सव में समिति अध्यक्ष श्री नरेंद्र बंजारा,सचिव कृष्णा बाई कुशवाह,सदस्य कल्लू कुशवाह, लल्लू कुशवाह, अरुण, संजीव,जयनारायण,गोविंद सिंह, नबल सिंह, माखन, भागवत, धनपाल,देवेंद्र,अमित कुशवाह,भारत सिंह, गोविंद,तारा बाई,गोपाल सिंह,अमर सिंह सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

ईसागढ़ में जन कल्याण शिविर आयोजित
--
शासन के निर्देशानुसार जिले में जनकल्‍याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद पंचायत ईसागढ़ प्रांगण में चंदेरी विधायक श्री जगन्‍नाथ सिंह रघुंवशी के मुख्‍य आतिथ्‍य में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्‍जलन एवं पूजा अर्चना कर किया गया। 
शिविर मे मुख्य अतिथि श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने कहा कि शासन हर व्यक्ति को जन्म से लेकर हर परिस्थिति में योजना का लाभ दे रही है, यही कारण है कि अब सड़क,बिजली,स्कूल,आवास,राशन सहज उपलब्ध हो रहा है। शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही कर लंबित प्रकरणों का समाधान किया गया जो एक उपलब्धि के रूप में शिविर को सार्थकता प्रदान कर रहा है। 
शिविर में नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने हेतु जनकल्‍याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही आमजन की समस्याओं का अधिकारियों द्वारा निराकरण कराया गया। शिविर में हितग्राहियों को शासन की विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ का वितरण किया गया। 
 शिविर के दौरान राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंतर्गत 20 स्व सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों हेतु 62 लाख रुपए की राशि के स्वीकृति पत्र प्रदाय किए गए। संबल अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि 10 प्रकरणों की 24 लाख का हित लाभ वितरण किया गया। राजस्व विभाग अंतर्गत नामांतरण;बंटवारे,बीपीएल के 7 प्रकरणों का निराकरण शिविर के दौरान किया गया।शिविर में राजस्व,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,उद्यानकी, स्वास्थ्य,शिक्षा,महिला एव बाल विकास विभाग,एनआरएलएम,आदिम जाति कल्याण विभाग के विभागीय अधिकारी सहित योजना प्रभारी उपस्थित हुए।
 शिविर में सांसद प्रतिनिधि श्री हरिसिंह रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री वीरेंद्र सिंह यादव, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ईसागढ श्री ए.पी.प्रजापति,नगर परिषद ईसागढ उपाध्यक्ष श्री गोविंद सोनी उपस्थित रहे। शिविर में अतिथियों को पर्यावरणीय स्वच्छता के संदेश के साथ एक-एक पौधा भेंट किया। जिसको पेड़ बनाने का दायित्व स्व सहायता समूह की सीडमनी व रिवाल्विंग फण्ड प्राप्तकर्ता महिलाओं के द्वारा लिया गया,उद्यानकी अधिकारी भागचन्द जाटव ने पौधे भेंट किए एवं एपीओ मनरेगा ने मां की बगिया अंतर्गत पौधारोपण की जानकारी प्रदान की,शिविर में मंच संचालन सतपाल सिंह जाट ने किया ,पूरन कुशवाह सीएमओ नगर परिषद ईसागढ ने आभार व्यक्त किया।
#ashoknagar

ईसागढ़ में जन कल्याण शिविर आयोजित -- शासन के निर्देशानुसार जिले में जनकल्‍याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद पंचायत ईसागढ़ प्रांगण में चंदेरी विधायक श्री जगन्‍नाथ सिंह रघुंवशी के मुख्‍य आतिथ्‍य में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्‍जलन एवं पूजा अर्चना कर किया गया। शिविर मे मुख्य अतिथि श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने कहा कि शासन हर व्यक्ति को जन्म से लेकर हर परिस्थिति में योजना का लाभ दे रही है, यही कारण है कि अब सड़क,बिजली,स्कूल,आवास,राशन सहज उपलब्ध हो रहा है। शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही कर लंबित प्रकरणों का समाधान किया गया जो एक उपलब्धि के रूप में शिविर को सार्थकता प्रदान कर रहा है। शिविर में नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने हेतु जनकल्‍याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही आमजन की समस्याओं का अधिकारियों द्वारा निराकरण कराया गया। शिविर में हितग्राहियों को शासन की विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ का वितरण किया गया। शिविर के दौरान राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंतर्गत 20 स्व सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों हेतु 62 लाख रुपए की राशि के स्वीकृति पत्र प्रदाय किए गए। संबल अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि 10 प्रकरणों की 24 लाख का हित लाभ वितरण किया गया। राजस्व विभाग अंतर्गत नामांतरण;बंटवारे,बीपीएल के 7 प्रकरणों का निराकरण शिविर के दौरान किया गया।शिविर में राजस्व,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,उद्यानकी, स्वास्थ्य,शिक्षा,महिला एव बाल विकास विभाग,एनआरएलएम,आदिम जाति कल्याण विभाग के विभागीय अधिकारी सहित योजना प्रभारी उपस्थित हुए। शिविर में सांसद प्रतिनिधि श्री हरिसिंह रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री वीरेंद्र सिंह यादव, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ईसागढ श्री ए.पी.प्रजापति,नगर परिषद ईसागढ उपाध्यक्ष श्री गोविंद सोनी उपस्थित रहे। शिविर में अतिथियों को पर्यावरणीय स्वच्छता के संदेश के साथ एक-एक पौधा भेंट किया। जिसको पेड़ बनाने का दायित्व स्व सहायता समूह की सीडमनी व रिवाल्विंग फण्ड प्राप्तकर्ता महिलाओं के द्वारा लिया गया,उद्यानकी अधिकारी भागचन्द जाटव ने पौधे भेंट किए एवं एपीओ मनरेगा ने मां की बगिया अंतर्गत पौधारोपण की जानकारी प्रदान की,शिविर में मंच संचालन सतपाल सिंह जाट ने किया ,पूरन कुशवाह सीएमओ नगर परिषद ईसागढ ने आभार व्यक्त किया। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

कलेक्‍टर ने जनसुनवाई में सुनी 319 आवेदकों की समस्‍याएं 
--
जिला स्‍तरीय जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों से आए आवेदकों की समस्‍याओं को सुना एवं आवेदकों से प्राप्‍त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा समयबद्ध रूप से हर संभव निराकरण किये जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आवेदकों से विभिन्‍न समस्‍याओं एवं शिकायतों से संबंधित  आवेदन प्राप्‍त हुए। प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
 जनसुनवाई में  ग्राम रतवास निवासी चंदन यादव द्वारा सीमांकन कराये जाने,पिपरई निवासी मदर कटारिया द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम बासखेडी निवासी छोटू आदिवासी द्वारा बिजली कनेक्‍शन कराये जाने,ग्राम झागर बमुरिया निवासी छोटू आदिवासी द्वारा दिव्‍यांग पेंशन दिलाये जाने,ग्राम झागर बमुरिया निवासी रागनी आदिवासी द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्‍वीकृत कराये जाने,शाढौरा निवासी भरोसा द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने,ग्राम ठेका निवासी चंद्रभान यादव द्वारा राशन पात्रता पर्ची दिलाये जाने,ग्राम बंदी निवासी उमाबाई द्वारा बांटाकन कराये जाने,ग्राम ढुडेर निवासी कल्‍याण यादव द्वारा संबल कार्ड बनवाये जाने,ग्राम कैथन निवासी विहारी लाल पाल द्वारा सीमांकन कराये जाने संबंधी अन्‍य आवेदन आवेदकों से प्राप्‍त हुए। प्राप्‍त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। 
 जनसुनवाई में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपरकलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री बृजविहारीलाल श्रीवास्‍तव, तहसीलदार श्री भारतेन्‍दु यादव सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#JanSunwai 
#ashoknagar

कलेक्‍टर ने जनसुनवाई में सुनी 319 आवेदकों की समस्‍याएं -- जिला स्‍तरीय जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों से आए आवेदकों की समस्‍याओं को सुना एवं आवेदकों से प्राप्‍त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा समयबद्ध रूप से हर संभव निराकरण किये जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आवेदकों से विभिन्‍न समस्‍याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्‍त हुए। प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम रतवास निवासी चंदन यादव द्वारा सीमांकन कराये जाने,पिपरई निवासी मदर कटारिया द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम बासखेडी निवासी छोटू आदिवासी द्वारा बिजली कनेक्‍शन कराये जाने,ग्राम झागर बमुरिया निवासी छोटू आदिवासी द्वारा दिव्‍यांग पेंशन दिलाये जाने,ग्राम झागर बमुरिया निवासी रागनी आदिवासी द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्‍वीकृत कराये जाने,शाढौरा निवासी भरोसा द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने,ग्राम ठेका निवासी चंद्रभान यादव द्वारा राशन पात्रता पर्ची दिलाये जाने,ग्राम बंदी निवासी उमाबाई द्वारा बांटाकन कराये जाने,ग्राम ढुडेर निवासी कल्‍याण यादव द्वारा संबल कार्ड बनवाये जाने,ग्राम कैथन निवासी विहारी लाल पाल द्वारा सीमांकन कराये जाने संबंधी अन्‍य आवेदन आवेदकों से प्राप्‍त हुए। प्राप्‍त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जनसुनवाई में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपरकलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री बृजविहारीलाल श्रीवास्‍तव, तहसीलदार श्री भारतेन्‍दु यादव सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। #JanSunwai #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026