कलेर: दीपावली और छठ पर्व के लिए चौकीदारों को सतर्क रहने के निर्देश
Kaler, Arwal | Nov 8, 2026 दीपावली एवं छठ महापर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्षों के नेतृत्व में चौकीदार परेड कराई गई। इस दौरान चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। उन्हें संदिग्ध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों और उपद्रवी लोगों पर विशेष नजर रखने को कहा गया।