मासलपुर: तिमनगढ़ की तराई में स्थित सागर सरोवर पर मेले का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने सरोवर में लगाई डुबकी
मासलपुर उपखंड के तलहटी गांव में तिमनगढ़ की तराई में स्थित सागर सरोवर पर गंगा दशहरे पर रविवार को मेले का आयोजन किया गया। मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर खुशहाली और समृद्धि की मनौती मांगी। सागर सरोवर में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने कई धार्मिक अनुष्ठान किए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मेले में लगे हाट बाजार में खरीदारी की।