मासलपुर: गंगा दशहरे के पर तलहटी गाँव के सागर सरोवर पर मेले में श्रृद्धा से सरोवर में लगाई श्रद्धालुओं ने डुबकी, खुशहाली की मनौती
पंचायत समिति मासलपुर के तलहटी गांव में तिमनगढ़ की तराई में स्थित सागर सरोवर पर गंगा दशहरे पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर खुशहाली व समृद्धि की मनौती मांगी है। सागर सरोवर में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने कई धार्मिक अनुष्ठान किए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मेले में लगे हाट बाजार में सामान खरीदा।