मासलपुर: गांव बहराई में करंट की चपेट में आने से चार भैंसों की हुई मौत लाखों रुपए का नुकसान
बहराई में बिजली का करंट लगने से चार भैंसों की मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक गांव बहराई में बिजली के ट्रांसफार्मर में लगे अर्थ के तार में करंट दौड रहा था, करंट की चपेट में आने से गांव के हरीराम जाटव, सुन्दर जाटव, ज्ञानी जाटव, जीवन जाटव की भैंसों की मौत हो गई।मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई।लोगों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है