अशोक नगर: नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष ने उपार्जन केंद्रों पर देखीं व्यवस्थाएं, कहा- अन्नदाता का एक-एक दाना तौला जाए
अशोकनगर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ.केपी यादव द्वारा शनिवार को शाम 4 बजे से जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने अथाई खेडा़ समिति के खाकलोन खरीदी केन्द्र,सिंघाडा़ समिति के तहत दमदमा खरीदी केन्द्र जलालपुर वेयर हाउस में चना,मसूर,सरसों के खरीदी केन्द्र कुकावली का निरीक्षण किया।