राजगढ़ के पड़ाना बायपास पर हुए दर्दनाक हादसे में खंडवा के अटूटखास निवासी होकमसिंह बंजारा की पत्नी रीनू और दो मासूम बच्चों जसप्रीत कौर व राजवीर की मौत हो गई। हादसे में होकमसिंह बच गए। मंगलवार को तीनों की अंतिम यात्रा निकली, पत्नी को मुखाग्नि दी और बच्चों को दफनाया गया।