कजरैली थाना पुलिस ने मारपीट के अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपितों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में गौराचौकी गांव निवासी शिबू पासवान और रहमानीगंज निवासी मो फैजू शामिल हैं। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे थे।