कोरबा: सुरक्षा को चकमा देकर संप्रेक्षण गृह से फरार, कोरबा में फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Korba, Korba | Oct 17, 2026 कोरबा के कोड़िया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। चोरी के मामले में बंद एक अपचारी बालक सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि बालक को करीब 20 दिन पहले ही संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया था। सुबह गिनती के दौरान उसके गायब होने का पता चला, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।