शाजापुर: कोतवाली पुलिस ने युवक की हत्या के मुख्य आरोपी भाई सहित तीन आरोपियों को न्यायालय में किया पेश, भेजा गया जेल
शाजापुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को हुई एक युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी उसके भाई को इन्दौर से गिरफ्तार कर लिया । इस मामले में मृतक के सगे भाई सहित तीन आरोपी है। तीनों को आज कोतवाली पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।