शाजापुर: शाजापुर के मां राजराजेश्वरी मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, आरती में शामिल हुए हजारों लोग
शाजापुर में एबी रोड पर स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर पर नवरात्रि में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिर पर देर रात को होने वाली आरती में हजारों लोग शामिल हो रहे हैं। यह मंदिर शहर का प्रसिद्ध और लोगों की आस्था का केंद्र है। मंदिर पर शाजापुर जिले के साथ ही प्रदेश भर के लोग दर्शन पूजन के लिए आ रहे हैं।