शाजापुर: नवरात्रि में शाजापुर के गायत्री मंदिर में हो रहा सामूहिक हवन पूजन, बड़ी संख्या में शामिल हो रहे श्रद्धालु
नवरात्रि में शहर के स्टेशन रोड स्थित गायत्री मंदिर पर सामूहिक हवन पूजन का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को सुबह 10:00 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के स्टेशन रोड स्थित गायत्री मंदिर पर बुधवार को विशेष पूजन अर्चन किया गया। इसके साथ ही सामूहिक हवन का आयोजन भी हुआ। हवन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।