बिंदकी: शाहजहांपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो भाइयों के साथ की गई मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में मामूली कहासुनी में दो सगे भाइयों शिवम उम्र 22 वर्ष तथा उसके बड़े भाई अमन उम्र 25 वर्ष पुत्र गण अरविंद कश्यप के साथ मारपीट कर दी गई। पुलिस ने शनिवार तथा रविवार की मध्य रात 2 बजे दोनों का मेडिकल कराया। शिवम की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट के आरोपी पप्पुल तथा गणेशी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।