कुमारखंड: हनुमान नगर चकला में 36 लीटर देशी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर और एक पियक्कड़ गिरफ्तार
कुमारखंड थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की। थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित हनुमाननगर चकला में पुलिस ने एक बाइक सवार तस्कर को 36 लीटर देशी शराब के साथ दबोच लिया। पुलिस ने तस्कर की टीवीएस अपाचे बाइक भी जप्त कर ली जबकि एक पियक्कड़ को रामगंज से गिरफ्तार कर मंगलवार को दोपहर साढ़े तीन बजे जेल भेज दिया।