गुन्नौर: जुनावई विकास खंड क्षेत्र के गांव बझांगी समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा, खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हुईं
गुन्नौर तहसील क्षेत्र में नरौरा बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण जुनावई क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से गंगा उफान पर है। जुनावई विकास खंड क्षेत्र के गांव बझांगी, रघुपुर पुख्ता, मेंगरा, सालिंग की मड़ैया, उदियानगला, तोतापुर समेत कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।