भानपुरी: इंदौर के भारत उदय एक्सपो में बस्तर की कला, जैविक उत्पाद और ढोकरा शिल्प ने पाया राष्ट्रीय बाजार
*जगदलपुर, 14 सितंबर 2026/* मध्यप्रदेश के इंदौर अर्बन हाट में 10 से 13 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय 'भारत उदय मध्य प्रदेश एक्सपो 2026' में बस्तर की कला का परचम लहराया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत बस्तर की महिला स्व-सहायता समूहों ने प्रदर्शनी में भाग लिया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टॉल पर भारत माता स्व-सहायता समूह चिलकुटी, तूरे