महरौनी: ग्राम पाह निवासी अधेड़ की मौत के मामले में, लगभग 15 घंटे तक पंचनामा के अभाव में पोस्टमार्टम नहीं हो सका, वीडियो वायरल
ग्राम पाह निवासी किसान रविवार शाम को खेत से लौटते समय आकाशीय बिजली से झुलस गया। परिजनो ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां रविवार शाम करीबन 7:00 बजे डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उक्त मामले में घटना के लगभग 15 घंटे बीतने के बाद भी सदर कोतवाली पुलिस की जिम्मेदार पंचायत भरने के लिए नहीं पहुंचे।जिसके चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।