नीमच नगर: नीमच की अंबेडकर कॉलोनी में गड्ढे में गिरी गाय, जेसीबी से सुरक्षित निकाली गई, उपचार किया गया
सोमवार को शाम 5 बजे करीब अंबेडकर कॉलोनी स्थित गड्ढे में एक गाय गिर गई, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए नगरपालिका को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची जेसीबी की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाहर निकालने के बाद गाय का प्राथमिक उपचार कर उसे स्वस्थ किया गया।