टीकमगढ़: टीकमगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के 502 आवंटन संदिग्ध, जांच के आदेश
टीकमगढ़ नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आवास योजना में कई अपात्र लोगों को मकानबांटे गए। नगरीय प्रशासन भोपाल में 502 लोगों की सूची जांच के लिए भेजी है। बुधवार को अधिकारियों की टीम ने बीड़ी मजदूर कॉलोनी पहुंचकर घर-घर जाकर लिस्ट का सत्यापन किया।