बिश्रामपुर: रेहला थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव में खलिहान में आग लगने से 50 बोझा अरहर और पुआल जलकर राख हो गया
रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत झगरुआ गांव निवासी राजेश यादव के खलिहान में गुरुवार की शाम चार बजे आग लग गयी। जिससे खलिहान में रखा 50 बोझा अरहर व पुआल का गाज जलकर राख हो गया। इस संबंध में पीड़ित किसान ने रेहला थाना को सूचित कर कार्रवाई की मांग की है। राजेश यादव ने संभावना व्यक्त किया है कि खलिहान में आग गांव के ही कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा लगाया गया है।