पोड़ैयाहाट: उत्पाद सिपाही परीक्षा और बाबा साहब अंबेडकर जयंती की तिथि एक होने पर पोड़ैयाहाट विधायक ने सदन में सवाल उठाया
उत्पाद सिपाही की परीक्षा और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती की तिथि एक होने पर पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने बुधवार को सदन में सवाल उठाया । उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट कर करते हुए कहा की 14 अप्रैल को यह परीक्षा रखी गई है। उस दिन झारखंड का त्यौहार सरहुल भी मनाया जाता है। उन्होंने सरकार से तिथि के परिवर्तन का आग्रह किया है।