भदोही: याकूबपुर के लक्ष्मी विश्वकर्मा हत्याकांड मामले में सपा ने पीड़ित परिजनों को दी आर्थिक मदद
भदोही कोतवाली क्षेत्र के याकूबपुर गांव में लक्ष्मी विश्वकर्मा की हत्या मामले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा ने पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ₹100000 की आर्थिक मदद प्रदान की है इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है।