भदोही: सुरियावां के पकरी कलां में लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
जनपद भदोही में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 10.01.2025 को खेत में राख डालने की बात को लेकर आपस में कहा-सुनी के दौरान विपक्षीगण द्वारा लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई थी।