भदोही: भदोही शहर में पत्रकारों ने कैंडल मार्च निकालकर छत्तीसगढ़ में पत्रकार की हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की
छत्तीसगढ़ में पत्रकार की हत्या के मामले में भदोही में पत्रकारों ने कैंडल मार्च निकाला और जिलाधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौपा है। जिसमें पत्रकार की हत्या करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा के साथ ही पत्रकार के परिजनों को एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई है।