कानपुर देहात: बारिश में धंसा सूर्या ओवरब्रिज, NH-19 पर मचा हड़कंप
कानपुर देहात में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सिकंदरा तहसील के पास नेशनल हाईवे-19 पर सूर्या ओवरब्रिज का एक हिस्सा अचानक धंस गया। हादसा कानपुर से औरैया जाने वाली लेन पर हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस, तहसील प्रशासन और NHAI की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर कानपुर से औरैया, इटावा और आगरा की ओर जाने वाले यातायात को सर्विस रोड के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
मौके पर बैरिकेडिंग के साथ भारी पुलिस बल और हाईवे अधिकारी तैनात हैं। राहत की बात रही कि समय रहते सूचना मिलने से बड़ा हादसा टल गया।
📍 कानपुर देहात | सिकंदरा
.
#KanpurDehat #Sikandra #NH19 #SuryaOverbridge #KanpurNews