कानपुर देहात | शिवली में बारिश का कहर 🌧️
कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के नवल निवादा गांव में लगातार 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में दबकर सो रही मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव मलबे से बाहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।
लगातार बारिश के चलते जिले में कई कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। प्रशासन की टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं।
📍 लोकेशन: शिवली, कानपुर देहात
🎙️ रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव
.
📰 Ground Zero News
#KanpurDehat #Shivli #Kanpur #BreakingNews #UPNews