चाचा-भतीजे की मौत के बाद हंगामा, स्कूल गेट पर रखे शव
केशवपुरम में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चाचा-भतीजे की मौत के बाद रविवार सुबह परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव डबल पुलिया स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल के गेट के बाहर रखकर परिजन मुआवजे की मांग पर बैठ गए।
शनिवार को बालाजी अपार्टमेंट में एल्युमीनियम पार्टिशन की नाप के दौरान 40 वर्षीय राजपाल उर्फ छोटू और उनके 27 वर्षीय भतीजे अभिषेक उर्फ राहुल हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए थे। दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी कारीगर रिजवान गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजनों का कहना है कि दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है और बच्चों के भविष्य को देखते हुए उचित मुआवजा दिया जाए। घायल रिजवान के परिजन भी उसके इलाज की मांग लेकर मौके पर पहुंचे।
सूचना पर पुलिस और एसीपी कल्याणपुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और स्कूल के अंदर बातचीत शुरू