5 घंटे बाद समझौता, दोनों परिवारों को 5-5 लाख
केशवपुरम के बालाजी अपार्टमेंट में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चाचा-भतीजे की मौत के बाद रविवार को करीब 5 घंटे तक हंगामा और बातचीत चली। परिजनों ने शव स्कूल के बाहर रखकर मुआवजे और परिवार के भविष्य को लेकर मांगें रखी थीं।
बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये के चेक और अंतिम संस्कार के लिए 50-50 हजार रुपये नकद दिए गए।
समझौते में बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी और मृतक राजपाल की पत्नी को 14 हजार रुपये मासिक वेतन की नौकरी देने की बात भी सामने आई है।
परिजनों ने समझौते पर संतुष्टि जताई। इसके बाद दोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया और प्रदर्शन खत्म हो गया।
.
.
#Kanpur #Kalyanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #KanpurBreaking