लालगंज: मेंहनगर कस्बे में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने निजी मेडिकल स्टोरों पर की बड़ी छापेमारी, दो मेडिकल स्टोर हुए सील
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर कस्बे में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने निजी मेडिकल स्टोरों पर बड़ी छापेमारी की। इस दौरान दो मेडिकल स्टोर सील किए गए, जबकि बिना बिल की दवाएं रखने और एक्सपायरी दवाएं बेचने के मामले सामने आए। अधिकारियों ने दो दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह कार्रवाई जनऔषधि केंद्र के निरीक्षण के बाद की गई जिससे हड़कंप मचा रहा ।