शारदीय नवरात्रि त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बा रैपुरा में किया पैदल मार्च
शारदीय नवरात्रि त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूष कान्त राय के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा कस्बा रैपुरा क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया।
पैदल मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य बाजार, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों, मंदिर परिसरों तथा संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों, पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर त्यौहार को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि नवरात्रि के दौरान मंदिरों एवं पूजा पंडालों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहे, महिला सुरक्षा के दृष्टिगत सादे वस्त्रों में महिला पुलिस टीम व एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहकर निगरानी की जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाए।