पीरो: रोहतास जिले से हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Piro, Bhojpur | May 16, 2025 पुलिस ने रोहतास जिले से हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। भोजपुर एसपी के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया गया कि देव चंदा बाल निवासी हरे राम मुसहर को गिरफ्तार किया गया है। जो महगू मुसहर का पुत्र है। इसकी गिरफ्तारी रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र से हुई है।